रामबन। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के एक प्रयास को विफल किया है। नाका चेकिंग के दौरान पीपी संगलदान की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सिराज निवासी गंभीरी तहसील गूल के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन गूल में मामला दर्ज किया गया है। संवाद