स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान जारी
संभावित इलाकों में फॉगिंग के साथ ही बीमार लोगों के टेस्ट भी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डेंगू से बचाव के प्रति स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान जारी है। वीरवार को शहर के साथ लगते कैंबल डंगा क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया गया।
इस मौके पर विभागीय टीम ने घरों व आसपास की क्षेत्रों में फॉगिंग भी की गई, ताकि डेंगू के मच्छर का खात्मा हो सके। गौरतलब रहे कि स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान दो माह से लगातार जारी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल में अभी तक कम ही आए हैं।
हालांकि, डेंगू के मामलों के बढ़ने के साथ ही विभाग ने अभियान को तेज कर दिया है। वीरवार को कैंबल डंगा व आसपास के क्षेत्र में डेंगू से बचाव की सावधानियां बताईं और घरों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। टीम द्वारा बुखार से पीड़ित कई लोगों के टेस्ट भी किए हैं।