फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पानी उबाल कर पीएं और डायरिया से बचे रहें

Mon, 26 Aug 2024 03:15 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कटवाल प्राइमरी स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बरसात के मौसम में प्राकृतिक स्रोतों सहित अन्य जल्द दूषित हो जाता है। इस कारण कई जलजनित बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए लोग पानी को उबाल कर पीएं और डायरिया से बचे रहें।
यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायरिया रोको अभियान के तहत रामनगर के निजी प्राइमरी स्कूल कटवाल में आयोजित शिविर में दी। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों, स्टॉफ, अभिभावकों व आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों की टीम द्वारा शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों को डायरिया से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने अभिभावकों से बच्चों को ओआरएस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने के लिए कहा, ताकि डायरिया की चपेट में आने से बच्चों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बरसात को देखते हुए हम सभी लोगों को पानी को उबाल कर पीने की जरूरत है। शिविर में विभाग की ओर से निशुल्क बच्चों व उनके अभिभावकों को ओआरएस के पैकेट व दवाइयां भी वितरित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें