फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सावधानी बरतें वरना डेंगू करेगा परेशान

Mon, 12 Aug 2024 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्लाई मोड़ क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बरसात का मौसम शुरू होते डेंगू और मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान जारी है। रविवार को टीमों ने शहर के सप्लाई मोड़ सहित कई वार्डों में लोगों को जागरूक किया है। साथ ही लोगों को बताया कि सावधानी बरतें वरना डेंगू व मलेरिया परेशान करेगा।
इस दौरान टीमों ने जागरूकता पोस्टर भी वितरित किए। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि उन क्षेत्रों में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है जहां पिछले साल डेंगू के मामले अधिक आए थे। सप्लाई मोड़, ओमाड़ा, मोड़ टी मोड़ आदि क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को पानी इकट्ठा न होने देने, छतों से कबाड़ को हटाने और पूरी बाजू की कमीज पहनने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ टिकरी राजकुमारी ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार शहर के विभिन्न वार्डों व ग्रामीण क्षेत्रों में को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए जागरूक कर रही हैं। कई इलाकों में फॉगिंग के साथ दवाई का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें