फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सावधानी ही डायरिया से बचाव न करें इसे नजरअंदाज

Fri, 02 Aug 2024 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिगला बलोता में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग का डायरिया रोको अभियान एक माह से जारी है। वीरवार को ब्लॉक बसंतगढ़ के चिगला बलोता स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाया गया। इसके लोगों को डायरिया से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही बताया कि बरसात में लापरवाही बरतेंगे तो इसकी चपेट में आ सकते हैं।
इस दौरान स्वास्थ केंद्र में आए लोगों को ओरआरएस के पैकेट और दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में स्थानीय लोगों सहित आसपास के स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। डाक्टरों की टीम ने बताया कि बरसात में प्राकृतिक स्रोतों का पानी दूषित हो जाता है। इसके सेवन से को डायरिया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लोग बरसात में पानी को उबाल कर पीएं। साथ ही लोग जंक फूड और बाहर के खाने का परहेज करें। बीएमओ बसंतगढ़ डॉ. यासीन ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें