उधमपुर। शहर के गोल मार्केट इलाके में दोपहर के समय एक तेज रफ्तार बाइक (जेके 14जे 6884) ने स्कूल से लौट रही एक छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा को पैर में चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल छात्रा को जीएमसी पहुंचाया और युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। छात्रा की पहचान राबिया अख्तर निवासी खैरी (उधमपुर) के रूप में हुई है। संवाद