फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी स्कूल खंडूई में जल्द बनेंगे तीन नए क्लासरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। क्लासरूम की कमी से जूझ रहे ब्लाॅक टिकरी और पंचायत सीन ब्राह्मणा के सरकारी मिडिल स्कूल खंडूई की समस्या का जल्द समाधान होगा। शिक्षा योजना के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से 19.88 लाख की लागत से तीन अतिरिक्त कक्षा कक्ष तैयार किए जाएंगे।
इस विकास कार्य को लेकर विभाग की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है। साल 1994 में स्थापित इस आठ कक्षाओं वाले मिडिल स्कूल में कक्षाओं के संचालन के लिए मात्र एक क्लास रूम है। जिसके कारण शिक्षक और छात्र दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल में जरूरत के मुताबिक कमरे नहीं होने से कई बार कुछ कक्षाएं आंगन में भी लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर स्थानीय गोकूल शर्मा, विकास कुमार, शिवानंद व अनीष गुप्ता ने बताया कि इस स्कूल के एक कमरे में बच्चों के लिए पढ़ाई करना बहुत कठिन है। बच्चों को पढ़ाई के दौरान बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी बल्कि बच्चों के बीच एकाग्रता की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी। खासकर गर्मियों और सर्दियों में उन्हें विशेष तौर पर परेशानियां झेलनी पड़ती थीं।
विज्ञापन

कई बार बारिश के दिनों में तंग कक्षाओं में बच्चों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पाती थी। वहीं तीन कक्षा रूम बनने से समस्या का समाधान होगा और बच्चे चिंतामुक्त होकर अपनी पढ़ाई को इस स्कूल में जारी रख पाएंगे।
-
एमएस खंडूई के तीन नए कक्षा रूम के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-
मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें