फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी के कूड़ेदान में मिली नवजात के परिजनों का नहीं मिला सुराग

Tue, 03 Sep 2024 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन बाद गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर के कूड़ेदान में गत रविवार को मिली नवजात के परिजनों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के हाथ एक सप्ताह बाद भी खाली हैं। फिलहाल जांच जारी है और गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।
जीएमसी में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी कोई मदद नहीं मिली है। शहरवासियों का कहना है कि जीएमसी में इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। दिनदहाड़े कोई बच्ची को जीएमसी के अंदर आकर कूड़ेदान में फेंक कर चला गया और किसी को कोई पता ही नहीं चला है। यह काफी चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि 25 अगस्त को जीएमसी के एक शौचालय के बाहर लगे कूड़ेदान से बच्ची मिली थी। उपचार करवाने आई एक महिला ने उसके रोने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को अवगत करवाया था। बच्ची फिलहाल स्वस्थ है और उसे जिला समाज कल्याण विभाग के पुनर्वास केंद्र में रखा गया है।
अभी तक आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच की रही है और जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
- आमोद नागपुरे, एसएसपी, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें