फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: घरों में पोस्टर लगा छतों को खंगाल रहे स्वास्थ्य कर्मी

Tue, 03 Sep 2024 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की ओर से टिकरी के गरनेई में लोगों को डेंगू से बचाव के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर डेंगू से बचाव के लिए शहर सहित जिलेभर में जागरूकता अभियान जारी है। सोमवार को टीम ने ब्लॉक टिकरी के गरनेई क्षेत्र शिविर लगा कर लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की। साथ ही घर-घर जाकर जहां पोस्टर लगाए वहीं, घरों की जांच की ताकि कहीं पानी जमा तो नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान खासतौर पर साफ सफाई व अपने घरों के आसपास पानी जमा न करना और कबाड़ सामान को घरों की छतों पर नहीं रखने के लिए कहा गया। टीम ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही वायरल से ग्रसित लोगाें के डेंगू के टेस्ट भी किए हैं। स्वास्थ्य कर्मी घरों में जाकर लोगों को साफ-सफाई सुचारु रूप से करने व घास और झाड़ियां साफ करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें