फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में बने डंपिंग स्टेशनों पर लगा मवेशियों का जमावड़ा

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते धार रोड पर बने डंपिंग स्टेशन में झुंड बनाकर खड़े पशु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की अपनी लंबित मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। हर के विभिन्न जगहों पर लगे कचरे के ढेर व कचरा डंपिंग स्टेशनों पर जमा गंदगी के पास मवेशियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
हालांकि रोजाना होने वाली बारिश के चलते जमा कचरा सड़क के बीचोबीच आ गया है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ गर्मी का मौसम उपर से शहर के हर जगह पर लगे कचरे के ढेर कई बीमारियों को न्यौता देने के साथ ही डेंगू व मलेरिया को बढ़ावा दे रहे हैं। लोग परेशान हो चुके हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों का कहना था कि सरकार को चाहिए कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिलने के साथ ही कई बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शहर के बाजारों में लगे कचरे के ढेरों के चलते दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते दुकानदार भी काफी परेशान है। स्थानीय दुकानदारों में विजय कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, अजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रमेश गुप्ता सहित अन्य का कहना था कि मौजूदा समय में जहां एक तरफ डेंगू व मलेरिया फैलने का खतरा बना हुआ है वहीं दूसरी ओर शहर में जगह जगह कचरे के ढेर लगे हैं।
उन्होंने कहा कि बाजारों में फैली गंदगी के चलते लोग भी अब बाजारों में खरीदारी करने के लिए कम ही आ रहे है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो कई लोग डेंगू, मलेरिया व कई बीमारियों की चपेट में आने से बीमार पड़ जाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा कर हड़ताल को खत्म करवाया जाए। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में जम्मू कश्मीर यूटी सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन डेविड संधू का कहना था कि उनकी काम छोड़ हड़ताल नौवें दिन में शामिल हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हमारी हड़ताल लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल की गई थी। लेकिन उस समय सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने का दो महीने का समय मांगा गया था। जिसके चलते हड़ताल को समाप्त कर दिया गया था। लेकिन सरकार द्वारा मांगों को पूरा करने का जो समय लिया गया था उसमें सरकार मांगों को पूरा नहीं कर सकी। जिसके चलते एक बार फिर से हमें काम छोड़ हड़ताल करनी पड़ रही है। लेकिन इस बार जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें