फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धर्मनगरी कटड़ा में श्रद्धालुओं का 'स्वागत' कर रहे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
कटड़ा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लगा गंदगी का ढेर। 
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार माने जाने वाले कटड़ा नगर में इन दिनों हालात कुछ अलग नजर आ रहे हैं। नगर के मुख्य मार्गों, गलियों, और सार्वजनिक स्थलों पर लगे कूड़े के ढेर श्रद्धालुओं का ''स्वागत'' कर रहा है।
विज्ञापन

कटड़ा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बीते कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी मांगें हैं नियमितीकरण, वेतन में बढ़ोतरी, समय पर भुगतान और काम की स्थायी सुरक्षा। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें वर्षों से अस्थायी आधार पर काम कराया जा रहा है लेकिन स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। उधर, श्रावण मास और छुट्टियों के कारण इन दिनों वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
ऐसे में कटड़ा में नालियों से बारिश का पानी गलियों में फैले कूड़े के ढेर, गंदगी और बदबू से श्रद्धालु परेशान हैं। मुख्य बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मार्ग बाणगंगा मार्ग और होटल इलाकों में सफाई न होने के कारण नालियां जाम हैं और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दिल्ली से आए एक श्रद्धालु विपिन अग्रवाल कहते हैं हम हर साल दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस बार कटड़ा की हालत देखकर बहुत दुख हुआ। चारों तरफ गंदगी है। यह एक तीर्थ स्थल है यहां साफ-सफाई सबसे पहले होनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि हम निजी कंपनी से सहयोग ले रहे हैं, लेकिन स्थायी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं हो पा रही है। वहीं, कटड़ा नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ब अन्य का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें