उधमपुर। शहर के ओमारा मोड़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की कार संदिग्ध हालात में चोरी हो गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
वाहन के मालिक अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम 5 बजे अपनी कार नियत स्थान पर पार्क की थी। रात करीब 10 बजे उनके भाई आए थे, तब कार वहीं मौजूद थी। लेकिन मंगलवार सुबह जब वे खुद आए, तो कार वहां से गायब थी।घटना के बाद मालिक ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी कार को चोरी होते नहीं देखा। उनका कहना था कि वे पिछले दो महीनों से वहीं पर कार पार्क कर रहे थे, और कभी ऐसी घटना नहीं हुई थी। यह पहली बार है जब उनके साथ इस तरह की घटना हुई है।घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने नजदीकी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वाहन मालिक ने आम जनता से निवेदन किया है कि यदि किसी को सफेद रंग की मारुति कार नंबर JK02Q2229,दिखाई दे, तो तुरंत 9149755973 नंबर पर संपर्क करें।यह घटना न केवल वाहन मालिक के लिए सदमे की बात है, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है, जहां पहले कभी ऐसा नही हुआ।