फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 130 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी की हाई टेंशन तार होंगी स्थानांतरित, काम शुरू

Fri, 29 Mar 2024 12:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जखैनी ग्रिड स्टेशन से लेकर रिसीविंग स्टेशन एमएच चौक तक होगा कार्य, आबादी वाले इलाके में लगे खंभों से हटाकर टॉवर्स पर शिफ्ट होंगे तार
विज्ञापन

अब तक 50 के करीब टॉवर स्थापित, लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बिजली विभाग की ओर से शहर के जखैनी ग्रिड स्टेशन से लेकर एमएच चौक पर बने रिसीविंग स्टेशन तक लगभग 130 करोड़ की लागत से 33 केवी की लाइन के खंभों से तार को टावरों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इससे शहर के बीचोबीच से गुजर रही 33 केवी की हाई टेंशन लाइन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इससे आबादी वाले इलाकों से गुजरी 33 केवी हाइपर टेंशन तार से करंट का जोखिम कम होगा।
गौरतलब है कि इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए शहरवासी कई बार विभाग से गुहार लगा चुके थे। मौजूदा समय में 33 केवी लाइन किसी के घर की छत के साथ होकर या फिर किसी की दुकान के आगे लगे खंभे से गुजरती थी। इस कारण हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता था। हालांकि, विभाग की ओर से 50 फुट ऊंचे करीब 50 टावर को लगा दिए हैं। एमएच चौक से टावरों पर 33 केवी लाइन को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। मौजूदा समय में तेज हवा चलने पर तार टूट कर जमीन पर गिर जाती थी। कई बार इन तारों की चपेट में आने से मवेशी घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन


50 टावरों पर होगी 33 केवी की लाइन
एमएच चौक से लेकर जखैनी चौक तक विभाग की ओर से 50 के करीब 50 फुट ऊंचे टावर लगाए जा रहे हैं, ताकि इन पर 33 केवी लाइन को स्थानांतरित कर शहर जा रही केबल को हटाया जा सके। क्योंकि लोगों के घरों व दुकानों के आगे से होकर जा रही तारे हादसे का कारण बन सकती हैं। इसलिए विभाग की पुरानी 33 केवी की तार को बदलकर इसे एक ही केबल में बदल कर लगाया जाएगा।

शहरवासियों को मिलेगी तारों के जंजाल से निजात
विभाग पुराने 33 केवीए लाइन के तार को केबल में तबदील कर खंभों से हटा कर टावरों पर स्थानांतरित कर रहा है। इससे शहर में बिजली के तार के जंजाल से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विभाग की ओर से लोगों की मांग पर शहर के बीचोबीच जा रही 33 केवी लाइन को केबल में स्थानांतरित कर 50 फुट ऊंचे टावरों पर लगाया जा रहा है। इससे केबल पेड़ों से नहीं टकराएंगी और आग का खतरा कम होगा। एमएच चौक से लेकर जखैनी ग्रिड स्टेशन तक टावर लगाए जा चुके है। एमएच चौक से 33 केवी की केबल को डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
अनिल हीरा, एईई, बिजली विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें