फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पत्थर और मलबा गिरने से धार रोड डेढ़ घंटे रहा बंद

विज्ञापन
उधमपुर। धार रोड पर दुद्दर नाले के पास गिरे पत्थरों को हटाती जेसीबी: संवाद
विज्ञापन
घटनास्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से सड़क से बड़े-बड़े पत्थरों को हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लगातार हो रही बारिश से पूरे जिले में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। धार रोड पर दुधर नाले के पास बुधवार को सुबह भूस्खलन होने से करीब डेढ़ घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे घटनास्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहनों के चालक व यात्री परेशान होते रहे।
सड़क पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मलबा भी गिरा था। इससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। एकतरफा भी वाहनों को नहीं निकाला जा सकता था। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ पहुंच गई। जेसीबी की मदद से सड़क से बड़े-बड़े पत्थरों को हटाया। साथ ही मलबा साफ किया गया। इसके बाद वाहनों को दोनों तरफ से निकाला जाना शुरू कर दिया गया। भूस्खलन में कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोनू कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते दुधर नाले पर बने पुल के पास पहाड़ से भूस्खलन हुआ है। इससे काफी ज्यादा पत्थर गिरकर सड़क पर आ गिरे थे। इससे उधमपुर, मनवाल, किशनपुर, जिंद्राह, रौन दोमेल, बिलावर, बट्टल-मानसर, मजालता और सांबा के रास्ते उधमपुर की तरफ आने वाले वाहन फंस गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद यह दूसरी अहम एवं बड़ी सड़क है। यह उधमपुर और सांबा को आपस में जोड़ती है। बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन सांबा से इसी सड़क से होकर उधमपुर तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें