फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बरमीन खास से सरसु तक होगा सड़क का निर्माण

Thu, 08 Aug 2024 07:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य योजना के तहत 63.19 लाख का टेंडर जारी, विकास को मिलेगी गति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक घोरड़ी में बरमीन खास से सरसू गांव तक जल्द ही सड़क बनाई जाएगी। इसे लेकर राज्य योजना के तहत योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 63.19 लाख का टेंडर जारी किया गया है।
यह लोगों की पुरानी मांग थी। ग्रामीणों का कहना है कि इससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार में तेजी आएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय निवासी सुरेंद्र शर्मा, अनु बाला, सोनू कुमार और अमित शर्मा ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर पर बीमार, बुजुर्गों और बच्चों के लिए पैदल सफर तय कर गांव तक पहुंचना मुश्किल होता है। शादी आदि समारोहों के लिए जरूरी सामान सिर पर उठा कर ले जाना पड़ता है। बीमार होने पर व्यक्ति को आपात स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए कंधों या चारपाई का सरारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें