फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश में नाला बंद, जीएमसी के वार्डों में घुसा पानी

Wed, 07 Aug 2024 05:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों को झेलनी पड़ी परेशानी, प्रशासन ने जेसीबी से मलवा हटा कर निकाला पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बारिश के बीच जीएमसी अस्पताल परिसर का नाला बंद होने से पानी वार्डों में घुस गया। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में प्रशासन ने जेसीबी मशीन मंगवा कर नाले को खुलवाया और पानी बाहर निकाला गया।
अस्पताल परिसर में मौजूदा समय में नई इमारत का निर्माण जारी है। इस कारण मलबा फेंकने से नाला बंद हो गया था। बारिश में नाले का जलस्तर बढ़ने से गंदा पानी अस्पताल परिसर में आने के साथ ही लेबर रूम वार्ड तक पहुंच गया। इसकी जद में लेबोरेटरी व नीचे के फ्लोर के वार्ड भी आ गए। अस्पताल प्रशासन ने जेसीब मंगवा कर मलबे को हटा कर नाले से जल की निकासी सुचारू की। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद वार्डों से पानी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में बना नाला मलबा मलबे से बंद हो गया था। इस कारण नाले का पानी अस्पताल के वार्डों में आ गया। उसी समय जेसीबी से बंद नाले को खुलवाने के साथ ही वार्डों से पानी को निकाला गया। बाद में वार्डों की सफाई करवा दी है।
- मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें