फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में डेंगू के तीन नए केस मिले, कुल आंकड़ा हुआ 31

विज्ञापन
उधमपुर। डेंगू की रोकथाम को लेकर शहर के दंदयाल इलाके में स्प्रे करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
उधमपुर। मौसम में सुधार के बाद अब डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार के बाद वीरवार को भी तीन नए मामले सामने आए। इनमें दो मामले दंदयाल क्षेत्र और एक शहरी इलाके कूह नाले में मिला है। तीन नए मामले मिलने के बाद अब जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 31 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में लोगों को लगातार डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस साल अब तक लक्षणों के आधार पर 2000 से अधिक लोगों का डेंगू परीक्षण किया गया है जिनमें से 31 लोग ही पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह मलेरिया के लक्षणों वाले 100 मरीजों में से अभी तीन पाॅजिटिव केस मिले हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है। और डेंगू व मलेरिया को लेकर घबराने और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं लेकिन इससे बचाव के लिए जागरूकता के साथ सतर्क रहना अति आवश्यक है।
-
वीरवार को डेंगू के तीन नए मामले सामने आए हैं। प्रभावित इलाकों में स्प्रे करवाने के साथ ही जांच और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बचाव और निवारक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई है। अन्य सभी लोगों से भी यही अपील है कि अगस्त और सितंबर माह में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है इसलिए जरूरी उपाय करें। इनमें पूरी बाजू कपड़े पहनना, घरों के आंगन, छतों और खाली स्थानों पर अधिक दिन तक पानी जमा न होने देने जैसे निवारक उपाय शामिल हैं। इनका पालन कर डेंगू से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोगिंदर सिंह , स्वास्थ्य निरीक्षक, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें