फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से गूंजी देविकानगरी

Sun, 25 Aug 2024 05:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में शहरवासियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

ढोल-बाजेे के साथ निकाली गई भव्य झांकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर शनिवार को श्री सनातन धर्म सभा उधमपुर की तरफ से शहर में भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा शहर हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से गूंजता रहा।
ढोल-बाजे और भगवान श्री कृष्ण के मधुर भजनों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का शहरवासियों की तरफ से जगह-जगह स्वागत किया गया। साथ ही जलपान की व्यवस्था की गई थी। शहर के जिस हिस्से से भी शोभा यात्रा गुजरी, वहीं श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसा कर इसका स्वागत किया। यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सनातन धर्म सभा चबूतरा बाजार स्थित कार्यालय परिसर से विधिवत पूजन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों का दर्शाती कई झांकियां शामिल थीं। इसके अलावा राधाकृष्ण बने कलाकार अपने नृत्य कला प्रदर्शन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। रैली में अन्य गणमान्य लोगों के साथ ही पूर्व विधायक पवन कुमार गुप्ता और एसएसपी आमोद नागपुरे भी मुख्य रूप से शामिल रहे।
रैली में स्कूली बच्चों के साथ ही साधू समाज, हिंदू संगठनों के अलावा काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। चबूतरा बाजार से शुरू हुई यह शोभायात्रा मेन बाजार, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, पाडंव मंदिर, अस्पताल रोड और सैलां तालाब से होते हुए वापस चबूतरा बाजार में पहुंचकर संपन्न हुई।
जब तक शोभा यात्रा शहर के बाजारों में रही पूरा शहर भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंगा रहा और देर शाम तक हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

वहीं सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष विक्रमादित्य ने कहा कि शोभा यात्रा में सभी शहरवासियों का विशेष योगदान रहा है। इसमें लगभग 12 स्कूलों की झांकियां भी शामिल थीं। व्यापार मंडल के साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का भी इसमें भरपूर सहयोग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें