संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। धार रोड स्थित गोवर्धन पैलेस में स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति का सोमवार को तवी नदी में विसर्जन कर दिया गया। इससे पहले सुबह के समय हवन का आयोजन किया गया। फिर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जमकर गुलाल उड़े।
गौरतलब है कि गोवर्धन पैलेस में एक सप्ताह तक गणेश महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें शहर और आसपास से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। वहीं सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई, जो एयरफोर्स रोड से होते हुए डिब्बर स्थित तवी के तट पहुंची। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए।