फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा शंखपाल के दरबार में नतमस्तक हुए श्रद्धालु, प्राप्त किया आशीर्वाद

Mon, 29 Jul 2024 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय मेले का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। दयारी जंगल में आयोजित दो दिवसीय बाबा शंखपाल मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा शंखपाल के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, लोगों ने खूब खरीदारी की और मेले का लुत्फ उठाया है।
एसएसपी बेनाम तोष, डीडीसी पंचैरी मौंगरी जसवीर सिंह, कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा, भाजपा नेता बलवंत सिंह मनकोटिया, बीडीसी चेयरमैन बिमला देवी आदि ने भी माथा टेका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व कुड डांस प्रस्तुत किया। दो दिवसीय मेले में करीब पांच हजार लोग पहुंचे। हालांकि, रविवार को अवकाश के चलते काफी संख्या में लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सबसे पहले शंखपाल देव स्थान में माथा टेकने के बाद मेले का आनंद लिया। हालांकि, सुबह के समय बारिश भी हुई। इस मौके पर शंखपाल देवस्थान विकास सीमित के चेयरमैन पूर्ण सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह वारिस, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह, दमनोत के पूर्व सरपंच हंस राज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें