फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नहाते समय नाले में डूबने से हरियाणा निवासी युवक की मौत

Sun, 28 Jul 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रैंबल के दुद्धर नाला का मामला, बहन के पास घूमने आया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रैंबल थाना के अंतर्गत दुद्धर नाले में नहाते समय डूबने से हरियाणा निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अतुल कुमार (20) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मीरपुर (हरियाणा) के रूप में हुई है। यह शुक्रवार रात का मामला है।
अतुल कुमार उधमपुर के रैंबल में बहन के पास घूमने के लिए आया था। उसका जीजा रैंबल स्थित एक एफओडी में तैनात हैं। शुक्रवार रात के समय वह दुद्धर नाला में तीन दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था। लेकिन, वहां गहरे पानी में वह डूब गया। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया और वह भी डूबने लगे। उनका शोर सुनकर आसपास के स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अतुल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी पहुंचाया। शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने नदी-नालों में नहाने पर लगाई है पाबंदी
उधमपुर के आसपास स्थित नदी-नालों में नहाते समय डूबने के कुछ मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रशासन ने इन नदी-नालों में नहाने पर पाबंदी लगाई गई है। इनमें उधमपुर के तवी नदी के सलमेह, चरी, डिब्बर, जगानू के अलावा रैंबल के दुद्धर नाला शामिल हैं। इस साल भी गर्मी में तवी नदी में तोलडी नाला से लेकर किशनपुर स्ट्रेच में नहाते समय डूबने से करीब पांच युवाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें