फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्रेन की चपेट में एपीएस स्कूल शिक्षक की गई जान

Thu, 02 May 2024 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन के नजदीक कटड़ा ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान राजेश कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतक सात वर्ष से आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) उधमपुर के सीनियर विंग में बतौर गणित शिक्षक तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जीएमसी के शवगृह पहुंचाया है। घटना बुधवार दोपहर तीन से साढे तीन बजे के बीच की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी लेकर ट्रैक के नजदीक पहुंचे थे और वहां कुछ दूरी पर किसी कारण वश स्कूटी खड़ी की थी। बाद में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें