उधमपुर। पुलिस दो मामलों में 22 मवेशियों को मुक्त करवाया है। पहला मामला जखेनी का है, जहां पर टाटा मोबाइल वाहन (जेके21एच 3068) की जांच के दौरान दो मवेशी मिले। चालक के पास कोई अनुमति पत्र नहीं था, जिस कारण वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की आशिक अली व्यासपुर तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू के रूप में हुई है। इस संंबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में मामला दर्ज किया गया है। दूसरा मामला ब्रह्मऋषि बावरा स्कूल के समीप सैला तालाब का है। धार रोड से पैदल बिना अनुमति के घाटी की ओर ले जाए जा रहे 20 मवेशियों को मुक्त करवाया गया है। इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। संवाद