फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अदालत ने मृतक की पत्नी और बच्चों की याचिका स्वीकार की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। प्रधान जिला न्यायाधीश ने एक मामले में मृतक की पत्नी और बच्चों को उसकी संपत्ति का हकदार मानते हुए उत्तराधिकार प्रमाणपत्र के लिए दायर की गई याचिका को स्वीकार कर लिया।
उत्तराधिकार प्रमाणपत्र के लिए दायर की गई याचिका में मृतक कुलदीप सिंह की पत्नी और बच्चों ने उनके ऋणों और प्रतिभूतियों, विशेष रूप से एसएसपी कार्यालय उधमपुर में रखी 56,54,840 रुपये की राशि तक पहुंच प्राप्त करने के लिए प्रमाणपत्र की अपील दर्ज की गई थी। मृतक कुलदीप सिंह की पत्नी और बच्चे ने उनकी संपत्ति पर उत्तराधिकार प्रमाणपत्र को लेकर एक याचिका दायर की थी जो मृतक के नाम से एसएसपी कार्यालय उधमपुर में रखी उक्त राशि से संबंधित है। इसमें विशेष कल्याण राहत, अवकाश नकदीकरण और सामान्य भविष्य निधि शामिल है। अदालत ने आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए एक अखबार में सार्वजनिक नोटिस सहित कई नोटिस जारी किए लेकिन कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं और उनके गवाहों ने मृतक से अपने रिश्ते और अपने दावे की वैधता की पुष्टि करते हुए बयान दिए। मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड सहित दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें