फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भलेसा गंडोह से कैलाश कुंड यात्रा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग की चेतावनी के चलते बरती गई एहतियात
विज्ञापन

उधमपुर। जिला डोडा प्रशासन ने 20 से 22 अगस्त तक भल्लेसा गंडोह से कैलाश कुंड, भद्रवाह तक कैलाश यात्रा आयोजित करने के लिए पहले दी गई अनुमति को रद्द कर दिया है। यह फैसला मौसम विभाग और क्षेत्रीय रिपोर्टों के तहत खराब मौसम की स्थिति और भारी वर्षा एवं भूस्खलन जैसी प्राकृतिक बाधाओं की संभावना को मद्देनजर रखकर लिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि ऐसी परिस्थितियों में यात्रा जारी रखने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा होने की संभावना है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले दी गई अनुमति तत्काल को प्रभाव से वापस लिया गया है। आयोजक एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें