फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ठेठ नालियां में सड़क और जल निकासी की बदहाली पर जताया रोष

विज्ञापन
जिब के ठेठ नालियां इलाके का स्थानीय लोगों के साथ दौरा करते सुमित मगोत्रा। आयोजक
विज्ञापन
- कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने किया जिब का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने रविवार को पंचायत जिब के ठेठ नालियां क्षेत्र का दौरा किया और वहां के जमीनी हालात का जायजा लिया।
उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर से सटे इस गांव की सड़कें जर्जर हालत में हैं और क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने मगोत्रा को बताया कि इस मार्ग पर एक सरकारी स्कूल भी स्थित है लेकिन बारिश होने पर सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्कूली छात्र व छात्राओं को पानी से भरे रास्तों से होकर स्कूल जाने पड़ता है।
विज्ञापन

मगोत्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि मौजूदा विधायक ने चुनाव के समय वादा किया था कि जीत के दस दिन के भीतर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, लेकिन अब तो दस महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि जनता से केवल वोट के लिए झूठे वादे किए जाते हैं, परंतु चुनाव जीतने के बाद प्रतिनिधि उन क्षेत्रों की सुध तक नहीं लेते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस गंभीर मसले पर उनकी बातचीत बीडीओ से हो चुकी है और आगामी दिनों में वे इस मुद्दे को जिला उपायुक्त के समक्ष भी रखेंगे। यदि जल्द ही कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है, तो कांग्रेस पार्टी स्थानीय लोगों को साथ लेकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें