फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दरोड़ी पहुंचे मगोत्रा

विज्ञापन
उधमपुर। पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा। संवाद
विज्ञापन
उधमपुर। जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने माली पंचायत के दरोड़ी दब्बड़ तक मंगलवार को पैदल दौरा किया। उन्होंने ने लोगों से मुलाकात की और उन्हें पेश का आ रही समस्याओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बारिश के चलते लोगों के घर तबाह हो गए। बादल फटने कि वजह से जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कई लोगों के सर पर छत नहीं बची। प्रभावित लोग भारी डर और संकट की स्थिति में हैं। मगोत्रा ने पीडितों तक राहत का सामान भी पहुंचाया जिनमें राशन, कंबल आदि शामिल था। साथ ही आश्वासन दिया कि प्रशासन के माध्यम से उनकी हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। मगोत्रा ने कहा कि बादल फटने जैसी भयावह आपदा से कई परिवार बेघर हो गए हैं, लोग टेंट में रहने के लिए मजबूर हो गए है। उम्मीद है कि उपायुक्त सलोनी राय लोगों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए जल्द प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें