फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शहर में बढ़ते गंदगी से आम जनता के साथ प्रशासन भी परेशान

विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बस अड्डा गली में लगे कचरे के ढेर को हटाते श्रमिक : संवाद
विज्ञापन
- लोग स्वयं कचरा हटाकर आग लगाने पर हुए मजबूर, नगर परिषद ने भी कूड़ा हटाने को लेकर शुरू किए प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की लगभग 20 दिन से जारी काम छोड़ हड़ताल से आम जनता के साथ प्रशासन भी परेशान है। वहीं लोग स्वयं कचरा हटाने के साथ ही कूड़े को आग लगाते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने भी शहर के मुख्य चौक-चौराहों से कचरे के ढेरों को हटवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गंदगी हटाने को लेकर सफाई कर्मचारियों और नगर परिषद के बीच तनातनी भी हुई लेकिन इसके बावजूद परिषद ने शहर के सिटी लाइट चौक के पास, मुखर्जी बाजार, बाड़ेयां डंपिंग स्टेशन, रामनगर चौक, सलाथिया चौक आदि जगहों से कचरा उठवाकर शहरवासियों को कुछ राहत देने का प्रयास किया। साथ ही कई जगहों पर जमा कचरे के ढेरों पर चूना और केमिकल का छिड़काव कर इसे डिस्पोज ऑफ किया गया है। शुक्रवार रात और शनिवार को दिन भर सफाई कर्मचारियों और नगर परिषद अधिकारियों के बीच इसे लेकर लुकाछिपी का खेल जारी रहा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने भी सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक किया समाधान का प्रयास
इस पूरे घटनाक्रम के बीच व्यापार मंडल ने शनिवार को सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की और विचार-विमर्श किया। मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन कर सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अन्य सदस्यों के साथ चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया तथा सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डेविड संधू भी टीम के साथ मौजूद थे।
विक्रम सिंह सलाथिया ने कहा कि शहर में फैली गंदगी न सिर्फ आम आदमी को परेशान कर रही है बल्कि शहर का कारोबार भी इसस प्रभावित हो रहा है। दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहें हैं क्योंकि आसपास गंदगी के ढेरों से उठती दुर्गंध समस्या पैदा कर रही है। संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बदबू के कारण दुकानदार दुकानों पर नहीं बैठ पा रहे। उन्होंने बताया कि सीएमओ कार्यालय की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि सोमवार को सफाई कर्मचारियों को बुलाकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान डेविड संधू ने कहा कि सीएमओ कार्यालय से मिले आश्वासन के बाद उम्मीद है कि सरकार के साथ बातचीत किसी सकारात्मक नतीजे पर पहुंचेगी। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करना उनकी मुख्य मांग है लेकिन इस समय अगर सरकार न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू करने की उनकी मांग भी पूरी कर देती है तो वे हड़ताल स्थगित करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल हमारी हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें