फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका को न करें गंदा, सफाई में दे सहयोग

Mon, 26 Aug 2024 03:12 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के सहयोग से देविका आर्मी ने चलाया साप्ताहिक स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

तटों और नदी की सफाई कर लोगों से की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लोग शहर और देविका नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और किसी भी तरह की गंदगी न डालें। यह अपील देविका आर्मी के सोमराज अत्री व महेश बनाथिया ने रविवार को साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत की है।
रविवार को देविका आर्मी के सदस्यों की तरफ से नगर परिषद के सहयोग से देविका घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें काफी संख्या में देविका आर्मी सदस्यों के साथ ही समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों के साथ ही कुछ अन्य शहरवासियों और स्थानीय युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

सभी ने देविका घाट और नदी में सफाई की और पॉलिथीन के अलावा गाद को बाहर निकाला गया। देविका परिसर में भी साफ-सफाई की। साथ ही शहरवासियों से अपील की कि सभी मिलजुल कर देविका को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन

आर्मी के सदस्यों ने बताया कि वे पिछले काफी समय से हर सप्ताह स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। बेशक यह प्रयास छोटा है लेकिन इससे अन्य शहरवासियों में भी देविका की स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा हो रही है। भले ही वह इस सफाई में अपना सहयोग नहीं दे पाएं लेकिन देविका को गंदगी मुक्त रखने में उनका सहयोग काफी मायने रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें