हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में खेला गया दूसरा कवार्टर फाइनल मुकाबला
रॉयल इलेवन के आदिल अशरफ ने 32 गेंद में खेली 77 रन की आतिशी पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में चिनैनी क्रिकेट कप प्रतियोगिता जारी है। रविवार को प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मैस्टिक वॉरियर्स और राॅयल इलेवन के बीच खेला गया। इसमें रॉयल इलेवन ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैस्टिक वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए और जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए बल्लेबाज अतुल ने 20 गेंद में सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। रॉयल इलेवन के विशाल ने दो ओवर में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल इलेवन की टीम ने आठ ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। टीम के आदिल अशरफ ने 32 गेंद में 77 रन की आतिशी पारी खेली। बेहतरीन पारी के लिए आदिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।