उधमपुर। उधमपुर से चिनैनी तक तैयार किए जा रहे फोरलेन राजमार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को डीसी कार्यालय में हुआ। इसमें नेशनल हाइवे अथारिटी ने प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने डीसी डॉ. पीयूष सिंगला केे विस्तृत जानकारी दी। बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अप्रैल तक राजमार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।
बताया कि गैमन इंजीनियर्स एंड कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड को दिसंबर 2015 में उधमपुर से चिनैनी तक फोरलेन राजमार्ग का निर्माण करने का काम सौंपा गया था। अभी तक कंपनी ने 85 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। उधमपुर से चिनैनी तक 35 छोटे पुलों का निर्माण किया जाना था, जिनमें से 27 का निर्माण हो चुका है। शेष का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा। डीसी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। योजना निदेशक को निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने और जरूरतानुसार कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को कहा है। पुलिस अधिकारियों को राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बनाए पर जोर दिया।