रामबन। जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में बीते दिनों हुए जिला विकास परिषद के चुनाव के बाद अब जिला रामबन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां मुकम्मल कर दी गई हैं। वहीं, नए जिला प्रशासनिक कार्यालय रामबन द्वारा डीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने जाने की तारीख का एलान कर दिया है, जिसमें 13 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। बता दें कि जिला रामबन में डीडीसी अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस एक साथ नजर आ रहे हैं। भाजपा भी उम्मीद लगाई बैठी है।