संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से उधमपुर ब्लॉक में पड़ते चन्नी मोड़ से लोअर सौंथन तक 7.39 करोड़ रुपये की लागत से 3.5 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।
क्षेत्र में सड़क बनने की मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। बता दें कि सड़क न होने की वजह से लोगों को रोजाना साढ़े तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय कर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं सड़क बनने से क्षेत्र के साथ लगते अन्य पंचायतों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
पूर्व सरपंच साहिल का कहना था कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर वह पिछले काफी लंबे समय से सरकार व प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों व अन्य सरकारी समारोह में क्षेत्र में सड़क बनाने की मांग करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क न होने की वजह से लोगों का जीवन काफी परेशानियों से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि रोजाना कई स्कूली बच्चे पैदल इस गर्मी के मौसम में आते जाते है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में सड़क बनाने की मंजूरी मिलने के बाद लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। उन्होंने सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने लोगों को आ रही समस्या का समझा और उसका समाधान किया।
कोट..
विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होती है वैसे ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-देवेंद्र भारती, एईई, पीएमजीएसवाई विभाग।