फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक मनकोटिया बोस्टन में हुए सम्मानित

विज्ञापन
चिनैनी विधायक बलवंत सिंह को सम्मानित करते एनएलएस के चेयरमैन।
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया को अमेरिका के बोस्टन में आयोजित ग्लोबल लेजिस्लेचर कांफ्रेंस में भारत का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करने के लिए एनएलएस भारत के चेयरमैन की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विश्वभर के विधायकों, नीति विशेषज्ञों एवं विचारशील नेताओं को एक मंच पर लेकर आया। मनकोटिया ने इस मंच पर चिनैनी क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकासात्मक आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से कटरा माता वैष्णो देवी और पत्नीटाप जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की वैश्विक स्तर पर पहचान बढ़ाने पर बल दिया।
सम्मेलन के दौरान आधुनिक राजनीति की नवीनतम तकनीकों, वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा हुई। मनकोटिया ने सतत विकास, जलवायु सहनशीलता और क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया, और समावेशी विकास एवं शासन में नवाचार की वकालत की। मनकोटिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर क्षेत्र की आवाज और अधिक मजबूत हुई है और वैश्विक विकास सहयोग के नए मार्ग प्रशस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें