फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याओं ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर। गोल मार्केट में कांग्रेस के ​खिलाफ प्रदर्शन करती महिला मोर्चा की सदस्या। प्रदर्शनकर्ता।
विज्ञापन
- पीएम की मां का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनेे को कहा
विज्ञापन

उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने गोल मार्किट में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रैली के दौरान कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया जोकि महिला समाज का अपमान है।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी न केवल एक परिवार का बल्कि पूरे महिला वर्ग का अपमान है। महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष निशा महाजन ने कहा कि किसी भी महिला का अपमान करने के अधिकार किसी को भी नहीं है। अब हम मांग करते है कि कांग्रेस नेता तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के चलते व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर इस प्रकार की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस नेता ने माफी नहीं मांगी तो यह प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें