मिनी स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
मिश्रित वर्ग में राघव और यशलीन ने जमाई धाक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के मिनी स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए। इसमें एकल वर्ग में वंश ने कुणाल को 2-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया है।
प्रतियोगिता में पहला फाइनल मुकाबला वरिष्ठ मिश्रित डबल्स में हुआ। इसमें राघव और यशलीन की जोड़ी ने रितिक और तृषा को 2-1 से हराया। अंडर-19 वर्ग के मिश्रित डबल्स मुकाबले में राघव यशलीन की जोड़ी ने सोहार्ड व स्वांतिका को 2-0 से मात दी। तीसरे डबल बैंच मैच में कुणाल और सौरव ने रितिक व हर्ष को 2-1 से हराया। समापन समारोह में डीसी सलोनी राय मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने विजेताओं को ट्राफियां देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डेन ऑफ शटलर्स के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महासचिव रितिक जंडियाल, आईटीबीपी के अधिकारी पारस थप्पा, उपमंडल कृषि अधिकारी अजय शर्मा, जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा मौजूद थे। प्रतियोगिता का आयोजन वीरू आभूषण, राधा स्वामी बिल्डिंग मैटीरियल और तवी स्पोर्ट्स के सहयोग से किया गया।