फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कुलटयार में भालू के हमले में महिला घायल

Sat, 24 Aug 2024 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी तहसील में सुबह की घटना, महिला जीएमसी जम्मू रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी तहसील के कुलटयार क्षेत्र में भालू ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यह घटना घर के पास ही शुक्रवार सुबह की है। पंचैरी अस्पताल से उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया है। घायल की पहचान दर्शना देवी पत्नी रतन सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे महिला के घर से बाहर निकलते ही घात लगाए बैठे भालू ने हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर परिवार सहित आसपास के लोग एकत्र हुए और और भालू वहां से भाग गया। इसके बाद घायल को पंचैरी अस्पताल लाया गया। वहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच पवन कुमार ने बताया कि पंचायत में यह तीसरा मामला है। इससे पहले भालू के हमले में एक बच्चे की मौत हो चुकी है। आए दिन क्षेत्र में जंगली जानवर हमला कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पंचैरी अस्पताल प्रबंधन पर घायल महिला का सही ढंग से उपचार नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वन्य जीव विभाग से क्षेत्र में जंगली जानवरोंं की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


भालू के हमले में एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया है। साथ ही उधमपुर व जम्मू से टीमों को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है। भालुओं को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
- बाबू राम, ब्लॉक आफिसर, वन्य जीव विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें