रामनगर। बसंतगढ़ के गंदटॉप इलाके में मार्ग गायब होने से पिछले 15 दिन से बंद पड़ा बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गंदटॉप क्षेत्र में अस्थायी मार्ग बनाकर छोटे वाहनों के लिए आवाजाही शुरू की गई। बड़े वाहनों के लिए मार्ग खुलने में एक माह का समय लग सकता है।
बता दें कि बारिश की वजह से बसंतगढ़ के गंदटॉप इलाके में मार्ग पर भारी मात्रा में पहाड़ से भूस्खलन हुआ था। इस कारण मार्ग एक खाई के रूप में धारण कर गया था। इस दौरान 15 दिन तक रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग दोनों तरफ से अवरुद्ध रहा। बसंतगढ़ के स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया मार्ग बंद होने से गांव में कई समस्या पैदा हो चुकी थी। खासकर दुकानों में एक हफ्ते से आटा,चावल अन्य चीजें खत्म होने को आ गई थी। छोटे वाहन चलने से अब थोड़ी हद तक लोगों की कई परेशानी दूर होंगी। उन्होंने मांग की जल्द मार्ग का कोई विकल्प निकालकर यात्री बसें चलाई जाएं।
विज्ञापन
संजय कुमार ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से गंदटॉप मार्ग पर भारी मात्रा में बार बार भूस्खलन हुआ। प्रशासन ने कोई अस्थायी मार्ग बनाने की नहीं सोची जिस रास्ते बसें भी पहुंच सकें। बसंतगढ़ तक बसें नहीं पहुंचने से यात्रियों तथा दुकानदारों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की बसंतगढ़ के सियामेरी गांव के रास्ते चकाल बाया सीमन पट्टन कंडोला के रास्ते बसंतगढ़ पहुंचा जा सकता है। इस मार्ग को जल्द बसंतगढ़ के साथ जोड़ा जाए ताकि बसंतगढ़-रामनगर मार्ग बंद ना हो सके।
तहसील बसंतगढ़ के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी ने बताया कि चार दिन से अस्थायी मार्ग बनाने का कार्य किया जा रहा था सिर्फ छोटे वाहनों के लिए मार्ग बनाया गया यात्री बसे या बड़े वाहनों के लिए एक माह का समय लग सकता है जब तक फंडिंग नहीं आती तब तक बड़े यात्री वाहनों के लिए मार्ग बनाना संभव नहीं है।