फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डायरिया से बचने के लिए स्वच्छता कर रखें ध्यान

Wed, 21 Aug 2024 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक बसंतगढ़ के डुडू में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगा कर लोगों किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान जारी है। मंगलवार को ब्लॉक बसंतगढ़ के डुडू में मंगलवार को शिविर लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। विभागीय टीम ने लोगों को डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छता रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

साथ ही शिविर में मौजूद लोगों को ओआरएस का अधिक सेवन करने और पानी उबाल कर ही पीने की अपील की। उन्होंने बताया कि बरसात में पानी दूषित हो जाता है। सावधानी व स्वच्छता का ध्यान नहीं रखेंगे तो डायरिया की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बाहर से खाने वाले चीजों का परहेज करने को भी कहा। कार्यक्रम के अंत में लोगों को विभाग की ओर से ओआरएस के पैकेट व दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें