फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आर्मी स्कूल में शिविर, छात्रों के नामांकन फार्म भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला उधमपुर और रामनगर के पांचवीं और छठी कक्षा के छात्रों को केंद्र प्रायोजित योजना के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर और सैनिक स्कूल नगरोटा में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी सैन्य मुख्यालय पटनीटाॅप में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के नामांकन फार्म भरे गए। इसमें काफी संख्या में उधमपुर और रामबन जिला के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ब्लाॅक चिनैनी के पूर्व बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद ने बताया कि इस योजना के तहत पहले दिन 200 बच्चों का नामांकन किया गया था जबकि दूसरे दिन 150 फार्म और भरे गए हैं। दो दिनों में कुल 350 के करीब बच्चों ने भाग लेकर नामांकन किया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के स्थानीय बच्चों को आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर और सैनिक स्कूल में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है। नामांकन के बाद इन बच्चों का टेस्ट होगा और इसमें जो बच्चे चयनित होंगे उनका एडमिशन होगा। उन्होंने कहा कि सेना की तरफ से यह एक सराहनीय पहल है जिससे काफी संख्या में बच्चे लाभाविन्त होंगे और खासकर आर्थिक तंगी के कारण बेहतर शिक्षा से महरूम रहने वाले बच्चे इससे पूरी तरह से अच्छी और निशुल्क शिक्षा हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें