उधमपुर शहर के जेल रोड इलाके में एक 19 वर्षीय युवक ने मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने से मना करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गौरव सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और लंबे समय से उधमपुर में रह रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गौरव हलवाई का काम करता था और घर में खाली समय में मोबाइल पर वीडियो खेलने के अत्यधिक व्यस्त रहता था । जिससे परेशान होकर उसकी मां ने जब कड़ाई के साथ उसे वीडियो गेम खेलने से मना किया तो वह इतना अधीन नाराज हुआ कि अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।