फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दैनिक आधार पर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
उधमपुर। राहत, बचाव, पुनर्वास और पुनर्स्थापन उपायों की समीक्षा करती डीसी सलोनी राय: सूचना विभाग
विज्ञापन
उपायुक्त सलोनी राय ने की राहत, बचाव, पुनर्वास और पुनर्स्थापन उपायों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में राहत, बचाव, पुनर्वास और बारिश से हुए नुकसान के आकलन की समीक्षा को लेकर उपायुक्त सलोनी राय ने बंधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने दैनिक आधार पर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण करने के निर्देश जारी किए।

इसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह, आईएएस प्रोबेशनर सीरत बाजी, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह के अलावा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से नुकसान की सीमा, बचाव कार्यों, राहत वितरण, पुनर्वास उपायों, आवश्यक सेवाओं की बहाली, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान और जमीनी स्तर पर उठाए गए तत्काल कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने समय पर आकलन और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि जरूरी राहत और पुनर्स्थापन कार्य बिना किसी देरी के शुरू किए जा सके।
उपायुक्त ने सभी विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए निकट समन्वय में काम करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, सड़क संपर्क और अन्य आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों और मशीनरी को पूरी क्षमता से सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं सड़क संपर्क बहाल करने के संबंध में, उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और बहाली के लिए कम से कम 100 जेसीबी मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए राहत सामग्री और सहायता का वितरण दैनिक आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें