फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू के छात्रों ने मलेशिया में लहराया परचम

विज्ञापन
विश्वविद्यालय में प्रमाण पत्र देते हुए। स्रोत: एसएमवीडीयू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ईसीई के छात्रों की टीम मेजर ने यूनिवर्सिटी केबांगसान मलेशिया में आयोजित 12-2025 ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन किया।
एसएमवीडीयू की टीम मेजर में हर्ष राज- टीम लीडर, अमित कुमार अमर, अमन सिंह और नितेश कुमार दुबे शामिल रहे। इससे पहले प्रो. सुमीत गुप्ता के मार्गदर्शन में टीम ने इनोवेशन चैलेंज ट्रैक में पहला स्थान हासिल किया था। 12-2025 प्रीलिम्स में तीसरा स्थान हासिल किया था जिससे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली और 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। ग्रैंड फिनाले में हर्ष राज ने टीम के प्रोजेक्ट जेस्चर स्पीक को प्रस्तुत किया। हर्ष राज ने पंजीकरण और अंतराष्ट्रीय यात्रा के लिए वित्तीय सहायता के लिए एसएमवीडीयू का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निरंतर मार्गदर्शन के लिए अपने गुरु प्रो. सुमीत गुप्ता, प्रोत्साहन के लिए डॉ. अनिल भारद्वाज, कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) प्रगति कुमार व अन्य का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें