उधमपुर। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आधार संचालकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक
उधमपुर। आंगनबाड़ी वर्करों और आधार संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्हें 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों के नामांकन के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यूआईडीएआई के सहयोग से आयोजित किया गया।
यूआईडीएआई के सहायक परियोजना प्रबंधक प्रदीप सिंह ने टैबलेट के माध्यम से बच्चों के नामांकन के संबंध में 60 आधार संचालकों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण डीपीओ पोषण सुभाष चंद्र डोगरा की देखरेख में आयोजित किया गया। उन्होंने आधार संचालकों को पंचायतवार शिविर आयोजित करने और संबंधित बीडीओ, ईओ के माध्यम से लोगों को जन्म पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। संवाद