फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दोपहिया वाहन बेलगाम, लील ली बुजुर्ग की जान

Sun, 15 Jun 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों की अपील गंभीरता से लें मामले का संज्ञान, न जानें कितनों की जाएगी जान
विज्ञापन


उधमपुर। शहर के बीचोबीच दोपहिया वाहनों की बेलगाम रफ्तार मासूम लोगों की जान पर हावी होती जा रही है। शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई तो वहीं एक ओर हादसे में दो दोपहिया वाहनों की आपसी भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए जीएमसी भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को सलाथिया चौक से विनस चौक की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने गंदी पुली के पास एक राहगीर को टक्कर मार दी थी। इसके बाद बाइक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे खड़े कार से टकरा गई। इससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था। हादसे में राहगीर सहित बाइक सवार दो युवकों को जीएमसी भर्ती कराया गया। यहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान राहगीर ने दम तोड़ दिया। उनकी पहचान 70 वर्षीय स्वर्णदास पुत्र पुत्र शोंकू राम निवासी चनुनंता, मौजूदा निवासी वार्ड नंबर 7 उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

बेलगाम चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस एवं प्रशासन से बाइक सवारों की बेलगाम रफ्तार को काबू करने और हादसे को गंभीरता से लेने की मांग की है। मृतक के रिश्तेदार रतन लाल ने बताया कि मौजूदा समय में आम आदमी का सड़क पर चलना भी दुश्वार हो गया है। युवा और नाबालिगों के हाथ में इस तरह वाहन थमाना और उनकी बेलगाम रफ्तार पर काबू करने की जरूरत है।
विज्ञापन

रघुनाथ पैलेस के बाहर दो बाइकों में टक्कर
वहीं इस हादसे को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि शहर के बीचोबीच स्थित रघुनाथ मंदिर के पास पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ओर बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रघुनाथ पैलेस के पास बाइक जेके02डीएच 3559 पर सवार चालक अचानक बाइक मोड़ने लगा लेकिन इतने में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक जेके14डी-7360 से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी भर्ती कराया गया है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें