पौनी।कोठियां दंगल के विजेता पहलवान लवप्रीत अतिथियों साथ।स्रोत : संवाद
- फोटो : udhampur
कोठियां पंचायत में वार्षिक दंगल का आयोजन, दंगल देखने उमड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कोठियां पंचायत में शनिवार को आयोजित वार्षिक दंगल लवप्रीत पहलवान के नाम रहा। उन्होंने रेलवे के मनोज पहलवान को हराया। अंतिम कुश्ती में दोनों पहलवानों के बीच काफी स्पर्धा देखने को मिली। मगर अंत में लवप्रीत ने अपना दाब लगा कर मनोज को हर 41,000 रुपए जीते। वहीं मनोज पहलवान को 30,000 रुपये का नकद इनाम दिया गया।
दूसरे मुकाबले के लिए परविंदर पहलवान पट्टी व बिल्लू पहलवान शहरपुर का मुकाबला चला। इस मुकाबले में भी खासा रोमांच रहा दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। अंत में पलविंदर पट्टी ने बाजी मारी उन्हें इकतीस व उपविजेता परविंदर को बीस हजार रुपए की नकद राशि दी गई।
तीसरा मुकाबला बंबाकोट के बल्बाल व संवेद पहलवान उत्तर प्रदेश के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच खूब संघर्ष हुआ, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो आयोजकों ने दोनों पहलवानों की बराबरी पर छूटी। दंगल में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री अजय नंदा रहे। उन के साथ कोठियां की सरपंच नीलम शर्मा, कान्हा के पूर्व सरपंच संजीव शर्मा, माड़ी नाला के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह, कमेटी के सदस्य सुरिंदर शर्मा, तिलक राज ओम प्रकाश नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। दंगल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।