जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को डोगरा के पास एक टैंपो के खाई में गिरने से उसमें सवार दो यात्री घायल हो गए, जिन्हें चिनैनी के राजा गंभीर चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक पत्नीटाप से सैर कर वापस लौट रहे सैलानियों का टैंपो जब हाईवे के टमाटर मोड़ के पास पहुंचा तो फिर डेंजर्स जोन कही जाने वाली सड़क डोगरा के बीच हल्की बारिश हो गई, जिससे फिसलन हो गई।
इसके कारण टैंपो फिसल कर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से निकाल कर चिनैनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायल अहमदाबाद गुजरात के मनीत (11) और कुलवीर सिंह (41) की हालत स्थित है। घायलों ने बताया कि वह श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद पत्नीटाप में सैर के लिए गए हुए थे। वहां से लौटते समय सड़क पर फिसलन होने के कारण हादसा हुआ।