फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों की बदहाली पर गुस्सा

Fri, 27 Nov 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बदहाल गलियों की मरम्मत नहीं करवाए जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा है। इस समस्या के चलते वीरवार को आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर आठ में एकजुट होकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में गलियों की हालत नहीं सुधारी गई तो हास्पिटल रोड को बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेता वरुण भगत के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर आठ स्थित हरे रामा हरे कृष्णा गली में नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान वरुण भगत ने बताया कि रखरखाव के अभाव में शहर की ज्यादातर गलियां बदहाल हो चुकी हैं। शहरवासियों को गली से चल निकलना मुश्किल हो चुका है। आए दिन गलियों में दो पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर गली पर तो आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


आदर्श कालोनी, बाड़या, शिवनगर व शहर के विभिन्न हिस्सों में गलियों की हालत कुछ ऐसी ही बनी हुई। कई बार शहरवासियों ने गलियों की मरम्मत की मांग को नगर परिषद के अधिकारियों के सामने रखा है।

नगर परिषद के अधिकारी हर बार फंड का रोना शुरू कर देते हैं। नई सरकार भी बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद के पास गलियों की मरम्मत के लिए फंड नहीं उपलब्ध हो रहे हैं।

अब अगर 15 दिन के अंदर गलियों की हालत को सुधार नहीं किया गया तो हास्पिटल रोड को बंद कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नरेश कुमार, संजय कुमार, राकी, मोहन लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें