फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों की नकदी और सामान के साथ दो चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने दो चोरों को हजारों की नकद राशि और सामान के साथ गिरफ्तार करने में हासिल की है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया था और कड़ी मशक्कत करने के बाद इसमें कामयाबी मिल गई है। पिछले कुछ दिनों से शहर के अंदर लगातार दुकानों में चोरी के मामले सामने आ रहे हैं और पुलिस इनको सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले पुलिस स्टेशन में रोचक महाजन निवासी वार्ड नंबर 14 धार रोड ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि चोरों ने उसके दुकान के ताले तोड़ कर हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके लिए एचएसओ चमन गोरखा के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया और टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ स्थानों पर छापेमारी कर कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके आधार पर दूसरे व्यक्ति को चोरी के सामान और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुरेश कुमार निवासी कल्लर उधमपुर और वसीम अकरम निवासी कावा को चोरी की नकद राशि 60500 रुपये और हजारों के देसी घी, रिफाइंड तेल व अन्य कई तरह के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इन दोनों के साथ पूछताछ कर दूसरे चोरी के मामले सुलझाने का भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें