फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने शनिवार को चोरी की दो बाइक बरामद कर दो लोगों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दो लोगों में एक नाबालिग है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शहर में बाइक चोरी करने वाला कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है। कुछ दिन पहले पुलिस स्टेशन उधमपुर में अनिल गोस्वामी नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि घर के बाहर पार्क की गई बाइक (जेके14जी-0568) चोरी हो गई है। वह रात को बाइक लगा कर अंदर चला गया और सुबह बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में एक नाबालिग ने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके दूसरे साथी मोहम्मद आयुकब निवासी पैंथल (रियासी) को भी गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर रेलवे स्टेशन से बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दूसरी बाइक भी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें